पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • बारात में न्यौछावर के विवाद पर ढोल वाले की हत्या करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

बारात में न्यौछावर के विवाद पर ढोल वाले की हत्या करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयार्ड पुलिया के पास चाकू गोदकर की थी हत्या

भास्कर संवाददाता | इटारसी

बारात में न्यौछावर के रुपए के विवाद पर ढोल वाले की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मेहरागांव की नदी मोहल्ले के रहने वाले हैं। आरोपियों को शाम 4.30बजे इटारसी कोर्ट में पेश किया गया जहां से होशंगाबाद जिला जेल भेजने के आदेश हो गए। 12-13 मई की रात नाला मोहल्ले में 30 साल के विष्णु पिता रामनाथ मोरे की हत्या चाकू मारकर कर दी गई थी। विष्णु को चाकू मारने वाला शिवशंकर उर्फ मंझले मोरे (24) और और उसका छोटा भाई शेरसिंह उर्फ छोटू (22) था। इनके पिता का नाम श्रीराम मोरे है। घटना में बीच-बचाव के समय घायल हुए मेहरागांव के मिथुन गौंड के बयान पर सिटी पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले का अपराध दर्ज किया था।

आरोपियों ने बताया उन्होंने विष्णु मोरे के साथ एक कार्यक्रम मेंे ढोल बजाए थे। विष्णु ने तीन हजार रुपए नहीं दिए। इसी बात को लेकर 12 मई की रात इनके बीच विवाद गहरा गया। विष्णु रात में पैदल जा रहा था तभी दोनों आए और विष्णु को चाकुओं से गोद डाला। इससे उसकी मौत हो गई। बचाव में आए मिथुन को भी चाकू मारे थे। इससे वह घायल हो गया था।

खबरें और भी हैं...