पुरुषों ने सफेद धोती-कुर्ता और महिलाओं ने पहने हरे-पीले वस्त्र, हर कदम पर बोले-जय परशुराम
होशंगाबाद| ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती के चार दिवसीय कार्यक्रम में मंगलवार को सेठानी घाट से शोभायात्रा निकाली। जुलूस में 1000 से अधिक समाजजन शामिल हुए। पांच घोड़े, बाजे और डीजे पर विप्र बंधुआें ने जय-जय परशुराम के जयकारे लगाए। पुरुष सफेद धोती-कुर्ता और महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। पंडित सोमेश परसाई और पंडित गोपाल प्रसाद खट्टर ने मां नर्मदा पूजन कर यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, पीयूष शर्मा, केके थापक, सौरभ तिवारी, पंकज शुक्ला, मुन्ना उपाध्याय, प्रशांत पालीवाल, रवि दुबे, प्रियंका दुबे, आनंद थापक, संजीव शर्मा, अतुल तिवारी, सर्व ब्राह्मण महिला संगठन जिलाध्यक्ष संध्या थापक, मांडवी शर्मा, सफलता तिवारी, सुनीता पाराशर, भारती, चित्रा शर्मा मिथलेश शर्मा, संध्या बादल, किरण खट्टर, वंदना, किरण पाठक, सुनीता पाठक, ममता, बबली, शिवा तिवारी आदि शामिल हुए। पढ़ें पेज| 14 भी