जमीन का रेट तय करने बनेगी मूल्याकंन समिति
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद
जमीनों की कीमत कलेक्टर गाइड लाइन के आधार पर तय करने के लिए जल्द मूल्यांकन समिति बनेगी। इसके लिए शासन स्तर पर कार्यवाही शुरू हो गई है। हर साल यह 1 अप्रैल को लागू होती है, इस बार नियमों में बदलाव के कारण लागू करने की प्रोसेस आगे बढ़ा दी थी। अब शासन ने फिर से तैयारी शुरू की है। इसके लिए जिला मूल्यांकन समिति के गठन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार समिति में प्रभारी मंत्री की सिफारिश पर एक विधायक को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में गाइड लाइन में संशोधन को लेकर जिले में गठित जिला मूल्यांकन समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही बाजार में सर्वे और प्रॉपर्टी के भाव की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में उपमूल्यांकन कमेटी बनी। जिला पंजीयन कार्यालय को औपचारिक पत्र का इंतजार है। पंजीयन एक्ट धारा-47 केंद्रीय स्टाम्प एक्ट में बदलाव से लैप्स हो गई थी। इस कारण वित्तीय 2018-19 की गाइडलाइन नहीं बन पाई थी।