पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • राजस्थान से ज्यादा तपा मप्र, 29 शहरों में पारा 43 44 डिग्री पार

राजस्थान से ज्यादा तपा मप्र, 29 शहरों में पारा 43-44 डिग्री पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम रिपोर्टर . भोपाल | भीषण गर्मी से राजधानी समेत पूरा प्रदेश तप रहा है। हालात यह हैं कि मध्यप्रदेश रविवार को राजस्थान से ज्यादा तपा। राजस्थान के दस सबसे ज्यादा तपने वाले शहरों का औसत तापमान 43.1 डिग्री रहा। जबकि मप्र में यह आंकड़ा 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां के 29 शहरों में पारा 43-44 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में सबसे ज्यादा पारा 44.6 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। जबकि खरगोन, शाजापुर और खजुराहो में भी तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, रविवार को देश के दस सबसे ज्यादा गर्म शहरों में मप्र के चार शहर शामिल रहे।

खरगोन, शाजापुर और खजुराहो में पारा 44.6, दमोह में 44.5 डिग्री पर

इसलिए मप्र ज्यादा तप रहा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। पश्चिम से होने वाले मौसमी व्यवधान का असर राजस्थान में पड़ रहा है। इसीलिए वहां तापमान ज्यादा नहीं है। मप्र में सूर्य की किरणें ज्यादा समय तक पड़ रही हैं यानि सेालर रेडिएशन ज्यादा देर तक हो रहा है। मप्र इस वजह से राजस्थान से ज्यादा गर्म है।

आज लू के आसार : मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि सोमवार को भोपाल, सागर, खंडवा, खरगोन, दमोह, रायसेन, सतना, गुना, राजगढ़, रतलाम, होशंगाबाद आिद जगह लू चल सकती है।

खबरें और भी हैं...