पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • कांग्रेस के मेहनती कार्यकर्ता को मिलेगी विस की टिकट, चार चरणों में कराया जा रहा है सर्वे

कांग्रेस के मेहनती कार्यकर्ता को मिलेगी विस की टिकट, चार चरणों में कराया जा रहा है सर्वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| विधान सभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस संगठन में हलचल शुरू हो गई है। टिकट पाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पार्टी में अपने नामांकन करना शुरु कर दिए हैं। हालांकि पार्टी अबकी बार प्रत्याशियों का सर्वे कराने के बाद ही उनका टिकट फाइनल करेगी। यह सर्वे चार चरणों में कराए जाएंगे। इसकी पहली प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने पूर्व में विस दावेदारों से 50 - 50 हजार रुपए पार्टी फंड में जमा कराए जाने की शर्त रखी थी, लेकिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद यह शर्त हटा ली गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने बताया कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने इस बात के साफ निर्देश दिए हैं कि जो भी जमीनी कार्यकर्ता निरंतर पार्टी के लिए काम कर रहा है और सर्वे में कार्यकर्ता की जीत की पुष्टि हो रही है तो इसे दिल्ली या भोपाल कांग्रेस कार्यालय में नेताओं के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है उसे घर बैठे ही टिकट मिलेगा। इसके लिए विधानसभावार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सर्वे कराए जा रहे हैं। सर्वे अलग-अलग चरणों में कराया जाएगा। इसके बाद ही पार्टी का टिकट विधानसभा उम्मीदवार को दिया जाएगा। पटेल ने बताया कि पार्टी के जो कार्यकर्ता टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं उनके अलावा भी अन्य अच्छे और सक्रिय कार्यकर्ताओं की जानकारी सर्वे के माध्यम से जुटाई जा रही है जिनको विधानसभा का प्रत्याशी पार्टी की ओर से तय कि जा सकता है। होशंगाबाद सहित जिले की अन्य विधानसभाओं से उम्मीदवारों ने पार्टी से टिकट के लिए अपने नामांकन किए हैं।

खबरें और भी हैं...