होशंगाबाद| कोठी बाजार हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास पर रुद्राभिषेक लक्ष्मीनारायणभिषेक किया जा रहा है। आचार्य अजय दुबे ने बताया रविवार को यज्ञ के पांचवे दिन स्वामी राजेश्वरचेतन्य महाराज की उपस्थिति में रविपुष्य योग में रुद्राभिषेक व लक्ष्मीनारायण अभिषेक संपन्न कराया गया।