धर्म...भगवान हर घर में जन्में, नंद, यशोदा जैसे श्रद्धा जरूरी
होशंगाबाद| गीता मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पांचवे दिन कथा व्यास आचार्य पुष्कर परसाई ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। परसाई ने कहा- भगवान जन्म लेने के लिए सदैव तत्पर हैं वे बस नंद ओर यशोदा जैसे माता-पिता ढूंढ रहे हैं। आचार्य ने यशोदा की व्याख्या का वर्णन किया। जो बड़े बड़े श्रेष्ठ महान कार्य कर के भी उसका यश स्वयं न रखकर दूसरों को दे दें। आचार्य ने कहा भगवान से संबंध स्थापित होना चाहिए। ग्वाल-वालों ने मित्रवत भगवान को पा लिया, गोपियों ने प्रेम से, वृद्धों ने पुत्रवत व शिशुपाल कंस आदि दैत्यों ने द्वेष व शत्रुवत भगवान को प्राप्त कर लिया।