पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • गुरुकुल होशंगाबाद ने 4 0 आैर यंग बॉयज ने 5 4 से जीता मैच

गुरुकुल होशंगाबाद ने 4-0 आैर यंग बॉयज ने 5-4 से जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब नया यार्ड खेल पर चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच हुए। इसमें पहला मैच गुरुकुल होशंगाबाद और सांई क्लब इटारसी के बीच हुआ। इसके 30वें मिनट में गुरुकुल के निक्की और कुन्नू ने एक-एक गोल करके 2-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद गुरुकुल की टीम ने सांई क्लब पर दबाव बनाकर 2 गोल और बना दिए। गुरुकुल ने 4-0 से मैच जीत टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरा मैच यंग बॉयज इटारसी और 12 बंगला इटारसी के बीच खेला गया। इस मैच में 12 बंगला इटारसी टीम की बाॅयज टीम ने तीन गर्ल्स ने भी फुटबॉल खेली। जिससे मैच देखने वाले दर्शक काफी उत्साहित नजर आए। इसमें यंग बाॅयज और 12 बंगला टीम ने एक-एक गोल कर मैच बराबर किया। पेनाल्टी शूट में 12 बंगला ने चार गोल किए और यंग वाइस ने 5 गोल किए। यंग वाइज ने 5-4 से मैच जीत लिया। मैच में मुख्य अतिथि घनश्याम दुगाया, संतोष शुक्ला, क्लब अध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय किया। रैफरी दीपक परदेशी, राकेश रैकवार, संदीप चक्रवर्ती, और सौरभ राजपूत रहे। क्लब के अध्यक्ष तिवारी ने बताया टूर्नामेंट में होशंगाबाद, इटारसी के अलावा अन्य शहरों की टीमें भी आएंगी।

खबरें और भी हैं...