भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनेगा। वैश्विक स्तर पर भारत इसकी जिम्मेदारी निभाएगा। इसके लिए भारत सरकार ने होशंगाबाद को नर्मदा नदी और बुरहानपुर को ताप्ती नदी के लिए चुना है। स्वच्छता गतिविधियां 15 मई से होंगी। इसका प्रभार संयुक्त कलेक्टर वृंदावन सिंह को दिया है। नोडल अधिकारी विनोद तिवारी होंगे। तिवारी ने बताया होशंगाबाद जिले में उमरिया से लेकर उमरधा तक 22 स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।
सोमवार को मंगलवारा घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। ईको क्लब के बच्चों व शिक्षकों के अलावा आम पब्लिक की सहभागिता भी प्रार्थनीय होगी। प्रत्येक घाट पर प्रात: 6 से 8:30 बजे के बीच सफाई अभियान चलाया जाएगा उस के बाद नजदीकी हाई व हायर सेकेंड्री स्कूल में बच्चों को एकत्रित कर चित्र कला व वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।