होशंगाबाद| रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाया गया। समर्पण श्री के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन प्रबंधक एचके तिवारी से वाॅटर कूलर में पानी नहीं आने शिकायत की। उन्होंने बताया स्टेशन पर पानी की समस्या है। बोरवेल कराने के लिए पत्र लिखे हैं। स्टेशन पर सीमित वाॅटर कूलर हैंl प्रशांत तिवारी ने बताया यात्रियों को निशुल्क पानी पिलाने का काम कार्यकर्ता कर कर रहे हैं।