पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • कॉलेजों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से

कॉलेजों में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में आॅनलाइन एडमिशन प्रक्रिया की समय सारिणी पूरी तरह घोषित नहीं की है, लेकिन 2018-19 के कुछ परिवर्तनों के सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत सोमवार से प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी जो 31 तक चलेगी। अभी कॉलेजों की मैपिंग हो रही है। विभाग ने कॉलेजों में ई-प्रवेश को लेकर कुछ बदलाव किए हैं। सभी वर्गों की छात्राओं के लिए केवल प्रथम चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मुफ्त रहेगा। कोई छात्र प्रथम चरण से कोई अन्य चरण में प्रवेश लेती है, तो निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। दूसरे चरण में प्रवेश शुल्क पूरा लिया जाएगा। इस तरह मेधावी विद्यार्थियों को भी फीस में छूट दी गई है। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के दौरान लगने वाले शुल्क पूर्व की तरह ही होंगे। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी जिस में से एक सीएलसी चरण होगा।

खबरें और भी हैं...