होशंगाबाद| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जन्मदिन एक संगठन विशेष के मनाने का ब्लॉक कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली। लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रोहन जैन ने बताया गोडसे की जयंती मनाकर संगठन ने राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हुए शहर में माहौल खराब करने की कोशिश की। शिकायत में केस दर्ज करने की मांग की गई। इस अवसर पर चंद्र गोपाल मलैया, गुलाम हैदर, भूपेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।