पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जगन्नाथपुरी के लिए तीर्थ यात्री रवाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| सीएम तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रविवार को होशंगाबाद रेल्वे स्टेशन से जगन्नाथपुरी के लिए तीर्थ यात्री रवाना हुए। इन तीर्थ यात्रियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर और ढोल-ढमाकों से रेल्वे स्टेशन से रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरि पटेल , भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, भाजपा महामंत्री ऋषि दुबे, भाजयुमो प्रदेश सदस्य मनीष परदेशी ने फीता काटकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया । होशंगाबाद जिले के करीब 100 यात्री जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुए। यात्रा के प्रभारी दीपांकर सिन्हा, ट्रेन प्रबंधक नवीन कुमार, इमरान खान थे। व्यवस्थापक शिवप्रशांत गुप्ता और खानपान प्रबंधक अमित गुप्ता थे।

खबरें और भी हैं...