पिपरिया| भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला सदस्य पार्वती शर्मा के निवास पर हुई। जिसमें 2 जून को होशंगाबाद होने वाले सम्मेलन के संबंध में चर्चा हुई। सीएम और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष होशंगाबाद आएंगे। प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, जिला अध्यक्ष ललिता पुर्विया, जिला महामंत्री ममता तोमर, अर्चना साहू, मंजूलता चौरसिया, प्रमिला मंडलोई, रंजना मीना ममता नागवंशी, सुधा मालवीय आदि उपस्थित रहीं।