वन स्टॉप सेंटर में निशुल्क नेत्र दान शिविर आज 10 बजे
होशंगाबाद| जिला अस्पताल के वन स्टाॅप कैंपस में सोमवार कोनेत्र रोग निदान शिविर लगेगा। मां नर्मदा सहयोग संस्था के तत्वाधान में ‘सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय’ भोपाल के सहयोग से हो रहा है। इसमें डॉ. प्रेरणा उपाध्याय, डॉ. रश्मि आंटे, डॉ. समता पटेल, डॉ. मानसी किशनानी, डॉ. कविता गुप्ता, डॉ अर्चना बसंल, डॉ. सपना प्रशांत, डॉ. शुभा राय, डॉ. रोहनी गर्डे, डॉ. सोनल गोरे, डॉ. दीपा रैदास जांच करेंगे। चयनित मरीजों का भोपाल में निशुल्क इलाज होगा। जांच सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी।