पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इटारसी में मंडी 16 को किसान महासम्मेलन होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी में मंडी 16 को किसान महासम्मेलन होगा

होशंगाबाद |मुख्यमंत्री
कृषक समृद्धि योजना के लिए प्रोत्साहन राशि के वितरण के लिए 16 अप्रैल दोपहर 12 बजे से कृषि उपज मंडी इटारसी में किसान महासम्मेलन होगा। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी से होगा। जिले के 60 हजार किसानों के खातों में 150 करोड़ की राशि खाते में डाली जाएगी। उप सचिव बीएस धुर्वे ने जिला स्तरीय महासम्मेलन में लगभग एक हजार किसानों की सहभागिता करने के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं...