पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • मुख्यमंत्री ने कहा तेजी से गेहूं खरीदी और परिवहन करें

मुख्यमंत्री ने कहा तेजी से गेहूं खरीदी और परिवहन करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद|वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शुक्रवार को एनआईसी सेंटर में समर्थन मूल्य पर खरीदी की समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा किसान को समृद्धि योजना से 265 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दें। उन्होंने कहा गेहूं खरीदी की प्रक्रिया में तेजी लाएं एवं परिवहन की कार्यवाही भी तेज गति से कराएं, ताकि किसानों के बैंक खातों में उपज की राशि पहुंचायी जा सके। सभी किसानों को एसएमएस भिजवाया जाएगा जिसमें किसानों का नाम, उनका बैंक खाता नंबर आदि बताया जाएगा और मुख्यमंत्री की तरफ से उन्हें बधाई दी जाएगी। एसीएस नीलम शमी राव ने कहा 800 किसानों से अधिक वाले उपार्जन केंद्र हैं तो उन उपार्जन केंद्रों को छोटे उपार्जन केंद्र में परिवर्तित किया जा सकता है। जिले के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर उमाकांत उमराव, कलेक्टर अविनाश लवानिया, एडीएम मनोज सरयाम, उपायुक्त विकास राजेंद्र सिंह, उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह, मंडी सचिव मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...