गीत गाकर गणगौर माता का किया आह्वान
होशंगाबाद|9 दिवसीय गणगौर महोत्सव में शुक्रवार को महिलाओं ने गणगौर माता के गीत गाकर उनका आह्वान किया। मातारानी का शृंगार कर विधि-विधान से पूजन कर गीत गाए। प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम कर माता की भक्ति की जा रही है। रात्रि में बाहर से आए भजन मंडल भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं। जिसमें समाज के सभी लोग मौजूद होकर कार्यक्रम को भव्य बनाते हैं।