सामाजिक समरसता का संदेश देने भाजयुमो ने निकाली रैली
डाॅ. भीमराव अांबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सतरस्ता, ग्वालटोली व मालाखेड़ी में वाहन रैली निकालकर युवाओं व समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। भाजपायुमो जिलाध्यक्ष प्रांशु राने ने बताया रैली का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक समरसता की भावना जागृत करना है।
युवामोर्चा नगर अध्यक्ष वैभवसिंह सोलंकी ने बताया सतरस्ता से रैली सेठानी घाट पहुंची, जो नगर के हीरो होंडा चौक, इंदिरा चौक, मोरछली चौक होते हुए सेठानी घाट पहुंची। घाट पर युवाओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रसन्ना हर्णे ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष परदेशी, जिला मंत्री प्रशांत तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी ऋषभ शुक्ला, जिला मंत्री अनुसूचित जनजाति संदीप लोंगरे, अखिलेश निगम, प्रवीण यादव, लोकेश वर्मा, शिवम शर्मा, राजेश वर्मा, अविनाश रैकवार, हर्षित केवट, सागर द्विवेदी, चमनपुरी गोस्वामी, प्रदीप यादव, पंकज सराठे, मोंटी, मुकेश केवट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
नहीं जुटे कार्यकर्ता
सामाजिक समरसता कार्यक्रम में युवाओं ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। रैलियों में शामिल होने भाजयुमो के कार्यकर्ता बहुत ही कम संख्या में जुटे। पदाधिकारियों ने बताया नगर में तीन स्थानों पर आयोजन के कारण कार्यकर्ता बंट गए हैं। इसलिए कम दिखाई दे रहे हैं।