पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • गांधी जी की नई प्रतिमा लगाने का अभियान चलाएगी कांग्रेस

गांधी जी की नई प्रतिमा लगाने का अभियान चलाएगी कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधी चौक सरकारी अस्पताल के सामने लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा े क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वर्षों से नगर पालिका इसकी अनदेखी कर रही है। आरोप एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रोहन जैन ने लगाया है।

उन्होंने बताया ब्लाॅक कांग्रेस के नेतृत्व में अब कांग्रेसी जनसहयोग से महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगवाएंगे। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया नरोलिया और वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने भी कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रतिमा के रखरखाव के साथ गार्डन की हालत भी गंभीर है। फव्वारे बंद पड़े हैं, प्रतिमा पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे पहले सोमवार को नपा सीएमओ को ज्ञापन सौंपेंगे। रविवार को बैठक का आयोजन कर पार्टी के वरिष्ठों का मार्गदर्शक मंडल गठित किया जाएगा, जो इस पूरे अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे। ब्लाॅक अध्यक्ष सैनी ने कुछ दिन पूर्व ही धरना प्रदर्शन के दौरान आधारशिला का जीर्णोद्धार किया था। सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विकल्प डेरिया व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आर्थिक मदद व सहयोग के लिए सहमति जताई है।

खबरें और भी हैं...