पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • बस स्टैंड क्षेत्र में अब अतिक्रमण हटाने सोमवार को निकलेगी जेसीबी

बस स्टैंड क्षेत्र में अब अतिक्रमण हटाने सोमवार को निकलेगी जेसीबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत अब सोमवार से चिन्हांकित अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को रसूलिया क्षेत्र में एनएच 69 के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया। शुक्रवार को नपा की टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित किए हैं। तकरीबन 200 अतिक्रमण चिन्हित किए। यह अतिक्रमण मालाखेड़ी रोड, कलेक्टोरेट रोड, मीनाक्षी चौक, बस स्टैंड, सतरस्ता, बालागंज, आईटीआई, इतवारा बाजार, इंदिरा चौक आदि स्थानों पर हैं। रसूलिया के 114 अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई राजस्व व नपा अमले ने की है। जिसमें से कुछ छूट गए अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। टीम अतिक्रमण हटाने के बाद क्षेत्र का सर्वे कराएगी, जिसमें हटाए गए अतिक्रमण यदि दोबारा होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की पहली शुरुआत के बाद राजनीति गरमाने के कारण कार्रवाई को विराम देना पड़ा था। आईटीआई क्षेत्र में पहले दिन की कार्रवाई के दौरान विस अध्यक्ष सीतासरन शर्मा पहुंचे आैर उन्होंने अतिक्रमण हटाने पर सवाल उठाए। जिसके बाद विस अध्यक्ष व अधिकारियों ने साथ में नगर का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनाई। इसके बाद गुरुवार से दोबारा रसूलिया क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जाने की मुहिम शुरु हुई, लेकिन इसमें भी आरोप - प्रत्यारोप लगाए गए और कार्रवाई बमुश्किल की जा सकी। कार्रवाई में पक्षपात किए जाने के आरोप भी लगाए गए।

अांबेडकर जयंती के कारण दो दिन कार्रवाई नहीं की गई है। नगर में अतिक्रमण स्थल चिन्हांकित हैं। अगली कार्रवाई दो दिनों में शुरू होगी। मनोज उपाध्याय, एसडीएम

नपा की अतिक्रमण विरोधी दस्ते की टीम ने शुक्रवार को बस स्टैंड व आसपास के स्थल का निरीक्षण किया है। यहां पक्के व कच्चे अतिक्रमण चिन्हित किए हैं। अमरसत्य गुप्ता, सीएमओ

खबरें और भी हैं...