पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नर्मदापुरम ने 8 विकेट से ग्वालियर को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदापुरम संभाग के नए में क्रिकेट स्टेडियम की शुरुआत शुक्रवार को अंडर 19 गर्ल्स की नर्मदापुरम और ग्वालियर की क्रिकेट टीम ने मैच खेलकर पारी की शुरुआत की। लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। पूरी टीम 23.5 ओवर में 53 रनों पर ढेर हो गई।

नर्मदापुरम टीम को 54 रनों का लक्ष्य मिला। ग्वालियर की ओर से सबसे ज्यादा 21 रन रोहिता सिंह ने बनाए नर्मदापुरम संभाग की ओर से अंचला दुबे ने 14 रन देकर 3, नेहा चौहान ने 4 रन देकर 2 विकेट झटके। शिवानी संतोरे ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। अनन्या दुबे, बानी मिश्रा, सरिता उइके ने 1-1 विकेट लिए। नर्मदापुरम टीम ने 14.1 ओवर में 2 विकेट खाेकर 54 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया नर्मदापुरम संभाग की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनन्या दुबे ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली। ग्वालियर संभाग टीम की रितिका गर्ग व अनुष्का शर्मा ने 1-1 विकेट झटके। नर्मदापुरम टीम ने ग्वालियर संभाग को 8 विकेट से हराया। मैच में अंपायर राकेश त्रिपाठी एवं अभिलाष खांडेकर रहे। कुलामड़ी स्थित नए स्टेडियम में हुए पहले मैच को देखने कई दर्शक मौजूद थे। शनिवार को इंदौर और ग्वालियर संभाग के बीच मैच खेला जाएगा।

कुलामाडी में नए स्टेडियम का शुभारंभ हुआ, स्टेडियम की शुरुआत क्रिकेट मैच से की गई
होशंगाबाद। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार से खिलाड़ी हाथ मिलाते हुए।

स्टेडियम का हुआ उद्घाटन

कुलामड़ी रोड पर नेशनल स्तर के स्टेडियम का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार, आरआई जगदीश पाटिल, योगेश परसाई, अनंत तिवारी, सलीम सिद्दीकी, मनोहर बिलथरिया, मनोहर सराठे, दिलीप नामदेव मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...