गेंहूं खरीदी के लिए बिना एसएमएस आने वाली ट्रालियां लगा रहीं जाम
कृषि उपज मंडी में बिना एसएमस पाए ही कई किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र की यातायत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से मंडी रोड पर लंबे जाम की स्थिति बन रही है।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए जिले में खेतों और मैदानों में खरीदी केंद्र बना दिए हैं। ऐसे केंद्रों पर खरीदा गेहूं खुले में रखा है। केंद्रों पर गेहूं को बारिश से बचाने के लिए कोई सुविधा नहीं है। वहीं इस मामले में जिला खाद्य अधिकारी बीएस तोमर का कहना है जिन किसानों को एसएमएस नहीं मिले हैं, वे भी सीधे खरीदी केंद्र पर पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से व्यवस्था बिगड़ रही है। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए जिले में 128 केंद्र बनाए हैं। जिले में खरीदी केंद्रों पर रोज 10 हजार क्विंटल गेहूं बिकने के लिए पहुंच रहा है, लेकिन खरीदने के बाद गेहूं को तत्काल गोदामों पर नहीं भेजा जा रहा है। मंडी में आ रही 300 ट्राॅली लग रहा जाम, चने की खरीदी शुरू होने पर बढ़ेगी परेशानी अभी कृषि उपज मंडी में रोज 300 ट्राॅलियां आ रही हैं। इसके कारण जाम लग रहा है। वहीं सोमवार से चने की खरीदी होना है। तब स्थिति और खराब होगी।