पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चे निशुल्क सीखेंगे कथक नृत्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| शास्त्रीय विधाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कथक नृत्य की दस दिवसीय कार्यशाला 14 से 24 अप्रैल तक स्पिक मैके एवं स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना शालिनी शर्मा (नई दिल्ली) कथक नृत्य की विभिन्न मुद्राएं, बंदिशें, वंदना एवं नृत्य की बारीकियां सिखाएंगी। प्रशिक्षण के साथ ही प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आयोजकों ने बताया नृत्य में रुचि रखने वाले इसमें प्रतिभागी बन सकते हैं।

खबरें और भी हैं...