पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • टीबी रोगियों को हर महीने मिलेंगे 500 रुपए , 2450 को फायदा

टीबी रोगियों को हर महीने मिलेंगे 500 रुपए , 2450 को फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |होशंगाबाद

क्षय रोगी जल्द स्वस्थ हों उसके लिए शासन ने उन्हें 500 रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देगा। यह राशि मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए दी जाएगी। लगे प्राइवेट डाक्टर्स को भी अब 100 रुपए की बजाय 500 रुपए दिए जाएंगे। जिले में सभी तरह के टीबी रोगियों की संख्या 2450 से अधिक है।

भारत सरकार ने क्षय रोगियों के इलाज को बेहतर बनाने की दिशा में नए कदम उठाए हैं। क्षय रोगी पूरे समय तक दवा का डोज नियमित रूप से लेते रहें और डाॅक्टर के संपर्क में रहें, इसके लिए शासन उन्हें न्यूट्रीशन डाइट के लिए 500 रुपए महीने की मदद देगा। यह पैसा मरीज के स्वस्थ होने तक दिया जाएगा। अक्सर देखने में आया है मरीज दवा तो ले आते हैं, लेकिन उसके डोज को बीच में कम या बंद कर देते हैं, जिससे क्षय रोग ठीक नहीं हो पाता है। ऐसे मरीजों का रिकार्ड तैयार करने व उनके रोग का उन्मूलन करने की जानकारी देने वाले प्राइवेट डाॅक्टर्स को शासन अब 100 रुपए प्रति मरीज के स्थान पर 500 रुपए मरीज के मान से नामांकन राशि प्रदान करेगा।

सरकार ने व्यवस्था तय की है कोई भी दवा विक्रेता अब क्षय रोगी को अपने मन से दवा नहीं देगा। जो भी रोगी दवा लेने दुकान पर आते हैं उनका पर्चा दवा विक्रेता अपने पास सुरक्षित रखेंगे। मरीज को सिर्फ डाॅक्टर द्वारा पर्चे पर लिखी दवा ही दी जाएगी। टीबी वार्ड के लैब टेक्निशियन के मुताबिक रोगियों को समय सीमा में कोर्स पूरा कराया जा रहा है। रोग में नियमित दवाइयां लेने पर सुधार अवश्य होता है।

खबरें और भी हैं...