पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • आईपीएल 11 : किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराया

आईपीएल-11 : किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगलुरु | तेज गेंदबाज उमेश यादव (23/3) की सटीक गेंदबाजी के बाद एबी डिविलियर्स (57) की शानदार बल्लेबाजी की मदद से रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हराकर आईपीएल-11 में पहली जीत दर्ज की है। पहले तो उसने किंग्स को 19.2 ओवर में 155 रनों के साधारण से स्कोर पर रोका और बाद में जरूरी रन 19.3 ओवर में छह विकेट पर बना लिए। उसकी ओर से डी काक ने 45 और कप्तान विराट कोहली ने 21 रनों का योगदान दिया। कप्तान आर अश्विन ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।

शुक्रवार को पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। उमेश ने मयंक अग्रवाल, आरोन फिंच और युवराज सिंह को अपना शिकार बनाया। 36 रन पर किंग्स के 3 विकेट गिर गए थे। इसके बाद ओपनर केएल राहुल (47) और करुण नायर (29) ने 58 रन की पार्टनरशिप कर टीम को उबारा। कप्तान अश्विन ने 33 रन बनाए। कुलवंत खेजरोलिया, सुंदर और क्रिस वोक्स (36/2) ने दो-दो विकेट लिए।

किंग्स इलेवन पंजाब रन गेंद 4 6

लोकेश राहुल कै. खान बो. सुंदर 47 30 2 4

मयंक कै. डीकॉक बो. यादव 15 11 3 0

फिंच पगबाधा बो. यादव 0 1 0 0

युवराज बो. यादव 4 4 1 0

करुन नायर बो. खेजरोलिया 29 26 3 0

स्टोइनिस स्टं. डीकॉक बो. सुंदर 11 9 0 1

अक्षर पटेल पगबाधा बो. खेजरोलिया 2 3 0 0

अश्विन स्टं. डीकॉक बो. चहल 33 21 3 1

एंड्रयू टाई कै. कोहली बो. वॉक्स 7 7 0 0

मोहित शर्मा अविजित 1 2 0 0

रहमान कै. खान बो. वॉक्स 0 2 0 0

अतिरिक्त: 6, कुल : 19.2 ओवर में 155 रन, विकेट-पतन : 1-32, 2-32, 3-36 4-94, 5-102, 6-110, 7-122, 8-142, 9-153, 10-155. गेंदबाजी : क्रिस वॉक्स 3.2-0-36-2, उमेश यादव 4-0-23-3, कुलवंत खेजरोलिया 4-0-33-2, युजवेंद्र चहल 4-0-38-1, वाशिंगटन सुंदर 4-0-22-2. रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू रन गेंद 4 6 डी काक बो अश्विन 45 56 7 1 मैक्कुलम कै मुजीब बो पटेल 0 1 0 0 विराट बो मुजीब 21 16 4 0 डिविलियर्स कै नायर बो टाइ 57 40 2 4 खान कै नायर बो अश्विन 0 1 0 0 मंदीप रनआउट 22 19 1 0 वोक्सअविजित 1 2 0 0 सुंदर अविजित 9 4 2 0 अतिरिक्त-4 कुल 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन। विकेटपतन-1-1, 2-33, 3-87, 4-87, 5-146, 6-150 गेंदबाजी- अक्षर पटेल 4-0-25-1, आर अश्विन 4-0-30-2, मुजीबउर रहमान 4-0-29-1, टाई 4-0-27-1, एम शर्मा 3.3-0-41-0.

मुंबई पर जीत रोमांचक रही, धवन और संदीप ने उम्दा प्रदर्शन किया
गुरुवार को सनराइजर्स ने मंुबई इंडियंस पर एक विकेट से बेहद रोमांचक जीत दर्ज की है। नीलामी के बाद से ही मैं लगातार यही कह रहा हूँ कि हमारी टीम के प्रदर्शन में मजबूती आ रही है। गेंदबाजों ने पहले दो घरेलू मैचों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अपने दूसरे मैच में भुवी के घायल होने के बाद संदीप शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।

शिखर की बल्लेबाजी उत्कृष्ट है। वह काफी सोच-समझ कर स्ट्रोक लगाता है और हर गेेंद काे समझ कर खेलता है। केन विलियमसन ने कुशलतापूर्वक टीम का नेतृत्व किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को लेग स्पिनर मयंक मारकंडे के चमत्कारी प्रदर्शन के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है जो मुंबई के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। कुल मिलाकर आईपीएल के पहले सप्ताह में मनोरंजक और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला है और मुकाबले काफी नजदीकी और रोचक रहे हैं।

वीवीएस लक्ष्मण की कलम से

 होशंगाबाद, शनिवार, 14 अप्रैल, 2018

8

खबरें और भी हैं...