पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • पुलिस, महिला बाल विकास टीम ने रुकवाया बाल विवाह

पुलिस, महिला बाल विकास टीम ने रुकवाया बाल विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड के सिरवाड़ गांव में तीन विभागों की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बाल विवाह होने से रुकवाया। अधिकारियों की समझाइश पर मां व नानी ने विवाह रोकने पर सहमति जताई। साथ ही 18 वर्ष पूर्ण होने पर विवाह करने का भरोसा दिलाया। टीम ने पंचनामा तैयार कर पंचों के हस्ताक्षर लिए।

महिला सशक्तिकरण अधिकारी प्रेमलता रैकवार ने बताया सिरवाड़ के संतोष यादव की 17 वर्ष, 10 माह की बेटी का विवाह होशंगाबाद के राकेश यादव के साथ 18 अप्रैल को होना था। सूचना मिलने पर पीएसआई सोनाली चौधरी, महिला आरक्षक प्रियंका भोपते, सुपर वाइजर कृष्णा तिवारी, कार्यकर्ता ममता चौहान, रुक्मणि यादव की टीम ने शाम 6 बजे सिरवाड़ पहुंचकर विवाह रुकवाया। प्रेमलता रैकवार के मुताबिक अंकसूची के आधार पर लड़की की उम्र 18 वर्ष से 2 माह कम है।

खबरें और भी हैं...