पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • शादी की खरीदी कर लौट रहा परिवार कार से टकराया, पति पत्नी और बेटे की मौत

शादी की खरीदी कर लौट रहा परिवार कार से टकराया, पति-पत्नी और बेटे की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनच - 69 केसला के पास की घटना, भाई की हालत भी गंभीर

भास्कर संवाददाता | इटारसी

18 किमी दूर भोपाल-नागपुर एनएच-69 केसला के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार-बाइक की भिड़ंत हो गई। पति-प|ी और बेटे की मौत हो गई। टक्कर में बाइक व उस पर सवार व्यक्ति उछलकर कार की छत पर जा गिरे। चार वर्ष के बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक और बाइक पर सवार दो पुरुष व एक महिला को चोटें आईं।

केसला थाना प्रभारी अशोक वरबड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वरबड़े, आरक्षक प्रदीप यादव, ब्रजलाल नर्रे, कन्हैयालाल ने मोहित और खून से लथपथ चारों घायलों को उठाया और थाने के वाहन से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही मोहित के पिता महेश ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने पिता महेश और बेटे मोहित को मृत घोषित किया। तीनों घायलों का इलाज शुरू किया। घायलों को चोट अधिक होने से भर्ती करने के 1 घंटे बाद होशंगाबाद रैफर किया। होशंगाबाद नर्मदा अपना अस्पताल की डॉ. रेणु शर्मा ने बताया अधिक बिल्डिंग होने के कारण प्रभा पति महेश यादव की शुक्रवार रात करीब पौन 10 बजे मौत हो गई।

यह हुए घायल
प्रभा यादव को इलाज के लिए होशंगाबाद के नर्मदा अपना अस्पताल लाया गया था। डॉ. रेणु शर्मा ने बताया अधिक बिल्डिंग होने से इलाज के दौरान प्रभा की शुक्रवार रात करीब पौन 10 बजे मौत हो गई। उमेश यादव का पैर में फ्रैक्चर और सिर में चाेट और कार ड्राइवर अभिषेक गौर को सिर अाैर हाथ में चोट आई। तीनों को होशंगाबाद रैफर किया है।

खबरें और भी हैं...