गर्मी में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए बांटे सकोरे
होशंगाबाद| गर्मी में पक्षियों को पानी पीने के लिए मिट्टी के सकोरे बांटने का काम 12वीं के छात्रों ने किया। छात्र कुशाग्र द्विवेदी ने बताया मित्रों के जन्मदिन पर पार्टी मनाने की बजाय सकोरे खरीदते हैं। इन्हें वे घर-घर पहुंचकर लोगों को देते हैं। घर में खुले स्थान पर बांधकर आते हैं। पानी भरने के लिए घर के लोगों से आग्रह करते हैं। अभी तक 1 दर्जन से ज्यादा सकोरे बांट चुके हैं। शुक्रवार को हर्षित पांडे के जन्मदिन पर सकोरे वितरित किए। रवि यादव, शिवम दुबे,अक्षत व्यास, जितेंद्र तिवारी, मौजूद रहे।