पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • महिला संगठन के कार्यक्रमों से शुरू होगा परशुराम प्रकटोत्सव

महिला संगठन के कार्यक्रमों से शुरू होगा परशुराम प्रकटोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

सर्व ब्राह्मण समाज हर वर्ष की तरह इस साल भी भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाएगा। तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार 4 दिवसीय कार्यक्रम 15 से 18 अप्रैल तक होंगे। सर्व ब्राह्मण समाज की संध्या थापक ने बताया पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से महिलाओं व बच्चों के कार्यक्रम से होगी।

ममता मिश्रा ने बताया भगवान परशुराम जयंती 35 वर्षों से मनाई जा रही है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 16 अप्रैल को गोल्डन सिलिकॉन सिटी से वाहन रैली निकलेगी। रैली में लगभग 500 लोग शामिल होंगे। अन्य समाज के लोग जगह- जगह रैली का स्वागत करेंगे। रैली में लगभग 300 वाहन शामिल होंगे। समापन सेठानी घाट पर पूजन के साथ होगा। 17 अप्रैल को शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें महिलाएं पीले परिधान में शामिल होंगी। अक्षय तृतीया पर 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती पर गोपाल मंदिर में भगवान का पूजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा रहेंगे। परशुराम की शोभायात्रा का व्यापारी संघ, जैन समाज, बोहरा समाज, चौकसे समाज, नगर पालिका जगह- जगह पुष्पवर्षा से स्वागत करेेंगे। सभी स्थानों पर जलपान की व्यवस्था होगी। यात्रा में अन्य समाज के लोग भी योगदान देंगे।

ये होंगे कार्यक्रम
15 अप्रैल : दोपहर 2 बजे से भगवान परशुराम पूजन, बालिका डांस, महिलाओं की सोलह शृंगार प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सेठानी घाट सत्संग भवन में होगी।

16 अप्रैल : वाहन रैली गोल्डन सिलिकॉन सिटी से निकाली जाएगी। जो चक्कर रोड, मीनाक्षी चौक, बस स्टैंड, हलवाई चौक, सराफा चौक से होते हुए सेठानी घाट पहुंचेगी। जहां पं. सोमेश परसाई व पं. गोपाल प्रसाद खड्डर के नेतृत्व में मां नर्मदा का पूजन व अभिषेक कराया जाएगा।

17 अप्रैल : शाम 4 बजे सेठानी घाट से शोभायात्रा निकलेगी। जो सराफा चौक, हलवाई चौक, सतरस्ता, इंदिरा चौक, मोरछली चौक से होते हुए वापस सेठानी घाट पहुंचेगी। जहां पूजन कर यात्रा का समापन होगा।

18 अप्रैल : अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती पर सुबह 8 बजे से गोपाल मंदिर में भगवान का पूजन कर कार्यक्रम का समापन होगा। संध्या थापक ने बताया जयंती पर प्रात: 8 बजे रंगोली, 10 बजे मेहंदी, शाम 7:30 बजे भगवान परशुराम का पूजन, सामान्य ज्ञान स्पर्धा, समाज सेवकों व पत्रकारों का सम्मान समारोह होगा।

खबरें और भी हैं...