पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सैन जयंती पर किया मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान

सैन जयंती पर किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| कामाख्या गार्डन में शुक्रवार को सेन जयंती पर समाज के लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने रंगांरग डांस की प्रस्तुति दी व वरिष्ठजनों ने राष्ट्रीय गीत गाए। इस अवसर पर शि‍क्षा के क्षेत्र में अच्छे नंबर लाने वाले 50 मेधावी छत्र-छात्राओं काे पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने समाज के विकास के लिए बच्चों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रसन्न हर्णे, नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सेन समाज की सुषमा सराठे, नगर अध्यक्ष सचिन सराठे, राधेश्याम सराठे, मनोज सराठे, सुरेश चंद्र, गोपाल सराठे, कृष्णकांत सराठे मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...