जनपद सीईओ बोले- काम में देते हैं दखल अध्यक्ष पति बोले झूठे लगा रहे सभी आरोप
पिपरिया। एसडीएम से चर्चा करतीं जनपद अध्यक्ष।
गांवों में 14 से 5 मई तक विशेष ग्राम सभाएं
14 अप्रैल से 5 मई के बीच ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं होंगी। ग्रामीण विकास विभाग, उज्जवला योजना, स्वास्थ्य योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ जो जोग छूटे हैं उन तक पहुंचाना है। योजनाओं के पात्र लोगों के नाम लिखकर पोर्टल पर चढ़ाए जाएंगे।
मैं व्यक्तिगत कार्यों से तहसील गया था। मैं शुक्रवार को जनपद कार्यालय गया ही नहीं। मैं कार्यालयीन काम में दखल नहीं देता। तहसील के आरई कार्यालय नकल निकलवाने गया था। अधिकारी-कर्मचारी झूठ बोल रहे हैं। सीईओ ने जनपद अध्यक्ष का कॉल ही अटेंड नहीं किया था। इसलिए वे जानकारी लेने के लिए जनपद कार्यालय गई थीं। अधिकारी अनावश्यक शिकायतें कर रहे हैं। अनिल साहू, अध्यक्ष पति जनपद पंचायत, पिपरिया
इस समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा। इस संबंध में चर्चा करके जरूरी कदम उठाए जाएंगे। ताकि इस प्रकार की परिस्थितियां निर्मित ना हो। जनपद का कार्य सुचारू ढंग से चलना चाहिए। मदनसिंह रघुवंशी, एसडीएम, पिपरिया