बोरी खुर्द में हुआ किसान सम्मान यात्रा का समापन
आमला-सारनी विधान सभा में किसान सम्मान यात्रा का समापन बोरी खुर्द गांव में हुआ। यहां किसानों का सम्मान किया गया। होशंगाबाद के पूर्व जिलाअध्यक्ष संपत मुंदड़ा, आमला सारनी क्षेत्र के विधायक चैतराम मानेकर, गोविंद पटेल, भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह, किसान सम्मान यात्रा प्रभारी हरी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भवानी सूर्यवंशी, जिला मंत्री लतेश पवार, अशोक नागले, नरेंद्र गढ़ेकर, सुधा चंद्रा, भंगवत रघुवंशी, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, महामंत्री मनोज डेहरिया, राजेश झा, गणेश यादव, शिवपाल उबनारे, राजेश पंडोले, सदाराम, जितू बेले, समीर मसीद, किशोर बरदे, यशवंत बरदे और सदस्य उपस्थित थे।