पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • राजघाट का होगा जीर्णोद्धार बनेंगी सीढ़ियां और चबूतरे

राजघाट का होगा जीर्णोद्धार बनेंगी सीढ़ियां और चबूतरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| राजघाट का जीणोद्धार किया जा रहा है।

भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

राजघाट पर शवदाह के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए घाट का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। नपा ने घाट का सर्वे करा लिया है। राजघाट पर बारिश में कीचड़ से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नपा ने राजघाट तट पर 1500 स्क्वेयर फीट का 30 लाख की लागत से चबूतरा और सीढ़ियां बनाने की तैयारी की है। नर्मदा तट पर कर्मकांड के लिए स्थान मिलेगा। सीढ़ियाें से बुजर्गों को सुविधा होगी। बारिश में भी लोग नीचे नर्मदा तट तक पहुंच पाएंगे, दुर्घटनाओं की आशंका नहीं रहेगी, देर शाम भी लोग घाट तक जा पाएंगे।

इलेक्ट्राॅनिक शवदाह गृह तैयार, जून से होगा शुरू

राजघाट पर इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह जून से शुरू होगा। शवदाह गृह का तकनीकी काम बचा है जो जून तक पूरा हो जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह को जून तक शुरू कराएंगे। जून में 15 दिनों तक परीक्षण होगा। बारिश से पहले इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...