पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • पिछले दो साल में 1 डिग्री ठंडा रहा 15 अप्रैल, लो प्रेशर से बने बादलों ने बढ़ाई उमस, अप्रैल में पांच सालों से सबसे कम गर्मी

पिछले दो साल में 1 डिग्री ठंडा रहा 15 अप्रैल, लो प्रेशर से बने बादलों ने बढ़ाई उमस, अप्रैल में पांच सालों से सबसे कम गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

अप्रैल में भले गर्मी तेज लग रही हो लेकिन पिछले दो सालों की अपेक्षा 15 अप्रैल की तारीख को पिछले साल की तुलना में 1 डिग्री कम तापमान रहा। जिले में लोकल डिस्टरबेंस से बन रहे प्रेशर के कारण बादल छाए हैं। इससे गर्मी कम और उमस ज्यादा है। दो हफ्ते से मौसम ऐसा ही है। राजस्थान में बने कम दबाव के कारण नमी बनने से जिले में बारिश का मौसम बन रहा है। इस कारण तापमान भी कम-ज्यादा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे प्रदेश में अप्रैल में लो प्रेशर बन रहा है। वातावरण में नमी बनने से लोकल क्लाउड बन रहे हैं। आगामी दिनों में हल्की बारिश और तेज हवा की आशंका है। कम दबाव के कारण राजस्थान से बनकर अा रहे बादल भी बरस सकते हैं। जून का तापमान ही अधिक बारिश का कारण बनता है। राजस्थान में हीट लो होने का असर मानसून में होता है जिससे अच्छी बारिश की संभावना बनती है।

निरंतर बढ़ते तापमान से जून में कम दबाव बनने से हा़े सकेगी अच्छी बारिश, इस साल अप्रैल में 5 सालों से कम गर्मी

4 सालों में जिले की

औसत बारिश

2017

2016

2015

2014

2013

1140.6 एमएम

1820.1 एमएम

1065.7 एमएम

983.0 एमएम

1247.7 एमएम

2013 से 2018 तक 15 अप्रैल का तापमान

न्यूनतम

अधिकतम

न्यूनतम

अधिकतम

न्यूनतम

अधिकतम

न्यूनतम

अधिकतम

250

41.60

250

42.80

24.40

42.60

19.00

32.40

अप्रैल का माैसम नहीं डालता मानसून पर असर

केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मौैसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया अप्रैल में तापमान अधिक या कम होने या गर्मी ज्यादा अधिक पड़ने का असर मानसून पर नहीं पड़ता है। होशंगाबाद की 1311.7 मिमी है। हमारे यहां मानसून 15 जून के आसपास पहुंचता है। अभी 60 दिन हैं। जून में तापमान अधिक रहेगा तो इसका असर राजस्थान और पाकिस्तान में होगा। कम दबाव बनेगा।

खबरें और भी हैं...