पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • विप्र सामान्य ज्ञान परीक्षा में जयम प्रथम, यशस्वी द्वितीय

विप्र सामान्य ज्ञान परीक्षा में जयम प्रथम, यशस्वी द्वितीय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति ने विप्र सामान्य ज्ञान परीक्षा कराई। रविवार को प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम घोषित किए। इसमें ग्वालटोली के जयम प्रथम, जगदीशपुरा की यशस्वी जोशी द्वितीय और रसूलिया की निहारिका जोशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को बुधवार को परशुराम प्रकटोत्सव समिति राजा मोहल्ला की ओर से शाम 7.30 बजे सम्मानित किया जाएगा। अक्षय तृतीया पर राजा मोहल्ला में कार्यक्रम होंगे। समिति राजा मोहल्ला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया बुधवार सुबह 8 बजे रंगोली, 10 बजे मेहंदी स्पर्धा और शाम 7.30 बजे परशुराम की पूजा के साथ सम्मान समारोह होगा। मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डाॅ. सीतासरन शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री विजय दुबे, प्रकाश रेवाशंकर दबे जबलपुर, प्रो. श्रीकृष्ण मेहता और अध्यक्षता शासकीय वकील केके थापक करेंगे।

परशुराम जयंती पर राजा मोहल्ला में इनका होगा सम्मान

वरिष्ठ सम्मानः सर्वश्री नंदकिशोर तिवारी, सुशीला देवी थापक, प्रेमलता मिश्रा

विप्र गौरव: डाॅ. ललित मोहन पंत (नसबंदी आपरेशन में विश्व रिकाॅर्ड), दिनेश तिवारी (समाजसेवी और सेवानिवृत्त एसडीओ सिंचाई विभाग), संतोष व्यास (कवि), नित्यगोपाल कटारे (संस्कृतविद और कवि), डॉ. एलएल दुबे (सेवानिवृत्त प्राचार्य नर्मदा कॉलेज), समाजसेवी आईडी दुबे, रामकृष्ण दुबे, रामदास बोहरे, जीएन लुटोरिया, प्रकाश तिवारी, अभिषेक दुबे (प्राचार्य), संजीव शर्मा, कथावाचक तरुण तिवारी पुष्कर परसाई, सुनील भार्गव, मीडियाकर्मी राजीव कुमार मिश्रा, राजेंद्र परसाई, संजय उपाध्याय, नम्रता जोशी (शिक्षक आर्ट आॅफ लिविंग), पूजा शर्मा (पार्षद) और श्रद्धा शुक्ला

प्रतिभा सम्मान: आशी चौबे को कक्षा 12वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने पर और आयुष भट्ट को गोसेवा करने पर सम्मानित किया जाएगा।

सत्संग भवन में सर्व ब्राह्मण महिला संगठन का महोत्सव शुरू

होशंगाबाद। सत्संग भवन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

होशंगाबाद| सर्व ब्राह्मण महिला संगठन का 4 दिवसीय परशुराम जयंती समारोह रविवार को सेठानी घाट स्थित सत्संग भवन में शुरू हुआ। परशुराम भगवान की पूजा आयुषी दुबे ने सरस्वती वंदना कर की। बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन जिलाध्यक्ष संध्या थापक ने बताया मंगलवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन जिलाध्यक्ष संध्या थापक, संरक्षक किरण, वंदना खट्टर, नगर अध्यक्ष सुनीता पाराशर, उपाध्यक्ष भारती शर्मा, सचिव संध्या बादल आदि कार्यक्रम में शामिल हुईं।

प्रतियोगिता के विजेता

स्पर्धा प्रथम द्वितीय तृतीय

डांस आयुषी कनक रितिका

फैंसी ड्रेस सूर्यांश दिव्यांशी कनक

सोलह शृंगार आरती स्मिता सरोज

भजन सिंधु रूपाली वंदना

खबरें और भी हैं...