पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • समर्थ मातृ शक्ति सम्मेलन 22 को नर्मदा कॉलेज में होगा

समर्थ मातृ शक्ति सम्मेलन 22 को नर्मदा कॉलेज में होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | होशंगाबाद

नर्मदा मिशन के सानिध्य में 22 अप्रैल दोपहर 3:00 बजे नर्मदा कॉलेज में समर्थ मातृशक्ति सम्मेलन होगा। समर्थ नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार ने बताया नारी शक्ति और पर्यावरण का महत्व बताया जाएगा। सम्मेलन जिले की माताओं और बहनों को पर्यावरण संरक्षण नर्मदा संरक्षण संवर्धन एवं वृक्ष बचाने के लिए प्रकृति से जुड़ने का एक माध्यम है। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागपुर से शामिल होंगी। मातृ शक्तियों, खेल प्रतिभाएं और सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। रविवार को जनपद अध्यक्ष संगीता सोलंकी ने आंगनबाड़ी एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को जानकारी देकर कार्यक्रम में सहभागिता तय की।

खबरें और भी हैं...