पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • श्रद्धालुओं ने की ज्वारारोपण और अखंड ज्योति की स्थापना

श्रद्धालुओं ने की ज्वारारोपण और अखंड ज्योति की स्थापना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

जुमेराती तलैया पार्क के सामने निर्मित चिंतामणी पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में भगवान महावीर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार से शुरू हुआ। विजय राजेंद्रसूरीश्वर महाराज ने सुबह 8 बजे भगवान का अभिषेेक कर कुंभ स्थापना, ज्वारारोपण के बाद अखंड दीप स्थापना कराई। नेमीचंद कोठारी ने बताया मंदिर 400 साल पुराना था जो ट्रेजरार संचेती ने बनवाया था। मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। महावीर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान मेहमान स्वरूप विराजित किया था। अब प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...