इंदौर संभाग ने नर्मदापुरम को चार विकेट से हराया
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद
मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही गर्ल्स अंडर-19 अंतर संभाग प्रतियोगिता मेें रविवार को तीसरे दिन इंदौर ने नर्मदापुरम को 4 विकेट से हराया। दो दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही नर्मदापुरम संभाग की टीम इंदौर संभाग के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया होशंगाबाद स्थित एमपीसीए मैदान पर गर्ल्स अंडर-19 अंतर संभागीय प्रतियोगिता के आखिरी मैच में रविवार को टॉस जीतकर नर्मदापुरम संभाग ने पहले बल्लेबाजी की। 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। अंचला दुबे और अनन्या दुबे ने 55 रन बनाए। इसके बाद नर्मदापुरम संभाग के निरंतर विकेट गिरते रहे। अंचला दुबे ने सर्वाधिक 65 रनों का योगदान दिया। इंदौर की गेंदबाज उन्नति ने 5 और श्रद्धा कुशवाह ने 2 विकेट लिए। पिछले तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अनन्या दुबे, संजना और उन्नति और अचला दुबे को दिया गया।
नर्मदापुरम ने इंदौर को दिया 148 रन का लक्ष्य
नर्मदापुरम ने इंदौर को 148 रन का लक्ष्य दिया। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान में उतरी इंदौर की टीम 41 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। इंदौर की बल्लेबाज साक्षी ने 30 रन, सपना ने नाबाद 24 रन, आशना ने नाबाद 23 रन बनाए। नर्मदापुरम टीम की ओर से शिवानी ने 4 विकेट, नेहा और वानी ने 1-1 विकेट लिए। इंदौर ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। खिलाड़ियों को मैच पर्यवेक्षक नफीज अफजल, अंपायर सुबोध धांडे, राकेश त्रिपाठी सहित अतिथियों ने पुरस्कार दिए।