रिपेरियन जोन में तार फेंसिंग में मदद कर रहे नर्मदा तट निवासी किसान
रिपेरियन जोन में तार फेंसिंग में मदद कर रहे नर्मदा तट निवासी किसान
होशंगाबाद| नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव के निर्देश पर मां नर्मदा के रिपेरियन जोन में लगाए पौधों की जानवरों से सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है। नर्मदा तट के निवासी तार फेंसिंग का कार्य कर रहे हैं। नर्मदा तट क्षेत्र को संरक्षित करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं, दानदाताओं से तार और पानी की मोटरें प्राप्त हुई हैं। 14 अप्रैल को नर्मदा नदी के सभी तट क्षेत्र के गांवों में विशेष ग्रामसभा कर ग्रामीणों से फेंसिंग के लिए सहयोग मांगा था।