पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • किसानों के सम्मान के साथ यात्रा का समापन हुआ

किसानों के सम्मान के साथ यात्रा का समापन हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान यात्रा का समापन हुआ । किसान सम्मान यात्रा लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में प्रारंभ करवाई गई जो कि 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चली, दस दिन की यात्रा का मुख्य उद्देश्य था कि पार्टी के सभी पदाधिकारी ग्राम स्तर पर पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं के बारे में बताएं। विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत रायपुर ग्राम से 5 अप्रेल को हुई।

रविवार को समापन दिवस पर रैसलपुर उप मंडी से यात्रा मेहरागांव पहुंची। जहां किसानों का माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मान किया।

समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीता सरन शर्मा, खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे, माटी कला बोर्ड निगम अध्यक्ष शिवदयाल प्रजापति, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पटेल , जिला उपाध्यक्ष प्रसन्ना हर्णे, संदेश पुरोहित, जिला महामंत्री राहुल सिंह सोलंकी, उमेश पटेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी ऋषभ शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव सिंह सोलंकी, राहुल चौरे, प्रवीण यादव, शिवम शर्मा, लोकेश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...