अखिल भारतीय ग्वाल महसभा महिला इकाई की बैठक हुई
होशंगाबाद| अखिल भारतीय ग्वाल महसभा महिला इकाई कार्यकारिणी की बैठक रविवार को काली मंदिर ग्वालटोली में हुई। मीडिया प्रभारी सुनील यादव ने बताया महिला इकाई की जिला अध्यक्ष रजनी यादव ने बताया कि ग्वाल महासभा की महिला इकाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जून-जुलाई में होना है। इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति से सहमति दी गई। ग्वालटोली के प्रत्येक मोहल्लों में स्थानीय महिलाओं के बीच बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी और संगठित महिला समाज को एकत्रित कर भव्यता से अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यक्रम का आयोजन किया जाये। इसमें महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आरके हाँस एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोस महाते के मार्गदर्शन में रजनी सफा, शीला गुजेले, हेमलता छाया हिन्नवार,ममता सुरहा, गीता कछवाय, रामप्यारी गुजेले, शांति गुजेले, विमला ररहा, सावित्री ररहा, भारती हिन्नवार सहित अन्य सामाजिक महिलायें उपस्थित रहीं।