पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • कृषक समृद्धि योजना कार्यक्रम आज जुटेंगे 10 हजार किसान

कृषक समृद्धि योजना कार्यक्रम आज जुटेंगे 10 हजार किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी इटारसी में होगा किसान महासम्मेलन

भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत सोमवार दोपहर 12 बजे से कृषि उपज मंडी इटारसी में किसान महासम्मेलन होगा। का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा करेंगे। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, सिवनीमालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की प्रोत्साहन राशि के प्रमाण पत्र वितरित होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौैहान के शाजापुर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया जाएगा। उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह ने बताया मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में सोमवार को 60 हजार किसानों के खातों में 150 करोड़ की राशि स्थानांतरित की जाएगी। इटारसी में आयोजित किसान महासम्मेलन में जिले के लगभग 10 हजार किसान सम्मिलित होंगे।

खबरें और भी हैं...