पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • ब्लॉक अध्यक्ष चुनने के लिए उठाए कांग्रेिसयों ने हाथ, दबी जुबां विरोध

ब्लॉक अध्यक्ष चुनने के लिए उठाए कांग्रेिसयों ने हाथ, दबी जुबां विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी गुटबाजी खत्म करने अब खुले मंच से कार्यकर्ताआें की सहमति से कार्यकारिणी में नियुक्ति कर रहे हैं। हालांकि आखिरी निर्णय हाईकमान पर छोड़ रखा है। रविवार को ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के गठन के लिए जिले के संगठन प्रभारी जितेंद्र कंसाना के मार्गदर्शन में नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ग्वालटोली स्थित विष्णु बाग में बैठक हुई।

इसमें ब्लाॅक कार्यकारिणी के सहित अध्यक्ष के दावेदारों के नामों पर सहमति के लिए एक-एक के नाम की घोषणा कर कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर समर्थन लिया गया। कार्यकर्ताओं ने समर्थन तो दिया लेकिन गुप्त रूप से पत्र देकर संगठन में सक्रिय लोगों को पद देने की बात कही। बैठक में अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य दावेदारों पर निर्विरोध सहमति बनी। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष अजय सैनी सहित सुनील चौहान और कमलेश बाथरे ने नामांकन भरा है। इस पर अब सहमति प्रदेश कार्यकारिणी करेगी। अन्य पदों पर हालांकि कार्यकर्ताओं की आम सहमति बन गई है, लेकिन इनकी नियुक्ति की घोषणा बाद में ही होगी।

विरोध में लिखे पत्र

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संगठन प्रभारी के आदेश पर हाथ उठाकर सहमति तो दी लेकिन बाद में सक्रिय भागीदारी वाले चेहरे को जिम्मेदारी देेने के लिए पत्र लिखा। रोहन जैन, राकेश रघुवंशी सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के मुताबिक जो लोग धरना, प्रदर्शन और कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते हैं उन्हें पदाधिकारी नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए।

यह हैं ब्लॉक अध्यक्ष के दावेदार

अजय सैनी, वर्तमान ब्लाॅक अध्यक्ष: पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक रही है। पिता स्व. बसंत सैनी कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। चाचा, चाची भी दस सालों से लगातार पदों पर हैं। 2007 से 2011 तक एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, 2012 से 2016 तक युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष और 14 महीनों से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हैं। युवा साथियों की टीम है।

कमलेश बाथरे, वर्तमान जिला सहसचिव: मजबूत पारिवारिक राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं है। 1995 से 1997 तक एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे। 1998 से 2001 तक जिला राजीव आश्रय योजना के अध्यक्ष भी रहे। 2013 में सांसद प्रतिनिधि रहे। कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं।

सुनील सिंह चौहान, जिला महामंत्री: पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक है। पिता स्व. बलवंत सिंह नामी वकील रहे और पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी के करीबी रहे। चौहान संगठन के विभिन्न पदों पर रहे। छात्र जीवन में 1985 से 1995 तक एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। बाद में भूमि विकास बैंक जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर रहे। उन्होंने ब्लॉक इलेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्य किया है।

आखिरी में हाेगी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

कांग्रेस संगठन के जिला प्रभारी जितेंद्र कंसाना ने बताया फिलहाल कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्षों और कार्यकारिणी गठित की जा रही है। जिले में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति पहले की जा चुकी है। कांग्रेस के जिले में 10 हजार नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति ब्लाॅक अध्यक्षों और कार्यकारिणी के गठन के बाद होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सत्येंद्र फौजदार, जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, उपाध्यक्ष कपिल फौजदार, जिला प्रवक्ता महेश पांडे, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश तिवारी, अनोखेलाल राजोरिया, मीना वर्मा, हेमंत चौधरी, फैजान उल हक, अंकित दुबे सहित युवक कांग्रेस एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी में इनपर बनी निर्विरोध सहमति

उपाध्यक्ष:
सीमा श्रीवास, शैलेंद्र तोमर

महासचिव: दीपसिंह सिसोदिया, महेश बावरिया

कोषाध्यक्ष: सूरज तिवारी

सदस्य: तेज कुंवर सिसोदिया, इरफान खान, विजयपाल सिंह उइके, रामगोपाल मालवीय, कैलाश कुचबंदिया, आदर्श पाठक

खबरें और भी हैं...