10 प्रैक्टिस पिच पर खिलाड़ी सीखेंगे क्रिकेट का हुनर
कुलामड़ी रोड स्थित नवनिर्मित एमपीसीए क्रिकेट मैदान सर्व सुविधा युक्त है। क्रिकेट संघ ने इस मैदान पर सर्व सुविधा उपलब्ध कराई है। नर्मदापुर क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं की तरह तैयार किया है।
इस ग्राउंड पर 10 प्रैक्टिस पिच तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया यह संभाग का पहला क्रिकेट मैदान है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने मौका मिला है। पहले मैदान न होने की बजह से खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पाते थे। अब नया प्लेटफॉर्म तैयार हो गया।
जीत की तैयारी
कुलामड़ी रोड पर बन रहा एमपीसीए क्रिकेट मैदान, लगाई जा रही स्पेशल घास, प्रदेश सहित देश भर से आएंगे खिलाड़ी
होशंगाबाद। एमपीसीए के नए क्रिकेट मैदान में सभी आधुनिक सुविधा उपलब्ध है, जिससे मैदान व्यवस्थित रहे।
ग्राउंड में है ये सुविधाएं
अनुराग मिश्रा ने बताया ग्राउंड को समय-समय पर टच-अप करने के लिए 3 हाइड्रोलिक रोलर मशीन है। पहली मशीन 2 टन की है जो मैदान को लेवल करती है। दूसरी हाइड्रोलिक मशीन 1 टन की है जो पिच को रोल करती है। तीसरी हाइड्रोलिक मशीन 7.50 कि.ग्रा. की है जो सिर्फ पिच तैयार करने के लिए चलाई जाती है। एक रोबर मशीन है जिससे घास काटी जाती है। 8 पाइंट पर 2 रेन गन लगाई गई है। पिच कवर 100 वाय 100 फिट का प्लास्टिक से बना हुआ है। अंडर वॉटर सिस्टम की सुविधा है। पेवेलियन का कार्य होना है। जो जल्द पूरा हो जाएगा।