पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • अध्यापक संवर्ग ने संकल्प दिवस मनाया, 22 से करेंगे अमरण अनशन

अध्यापक संवर्ग ने संकल्प दिवस मनाया, 22 से करेंगे अमरण अनशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद। शा.अध्यापक संघ के सदस्यों द्वारा शापथ लेकर संकल्प दिवस मनाया।

होशंगाबाद। शा.अध्यापक संघ के सदस्यों द्वारा शापथ लेकर संकल्प दिवस मनाया।

भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

घोषणा के बाद भी संविलियन नहीं होने से नाराज अध्यापक रविवार को नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और संकल्प दिवस मनाया। संभागीय अध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अभी भी अधूरी है। 21 अप्रैल तक मांग पूरी नहीं होती है तो प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष आरिफ अंजुम 22 से अमरण अनशन पर बैठेंगे। संकल्प दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरुण रघुवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनाक्षी निगम, सुषमा चौबे, संजीव द्विवेदी, डीएम मौर्य, प्रदीप जैवार, एमके विश्वकर्मा सहित पदाधिकारी शामिल रहे।

शिक्षक कल्याण संगठन संयोजक राजकुमार दुबे ने होशंगाबाद ब्लाक इकाई की घोषणा की है। इसमें अध्यक्ष राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष सुषमा चौबे एवं भगवती प्रसाद चौरे, सचिव रमेश कुमार कीर, सहसचिव विनोद मुदगल, कोषाध्यक्ष अमर सिंह रघुवंशी इस अवसर पर संगठन जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार चिमानिया, तहसील अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष सुषमा शर्मा, केसला ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...