राजघाट का होगा जीर्णोद्धार बनेंगी सीढ़ियां और चबूतरे
होशंगाबाद| राजघाट पर शवदाह के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए घाट का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। नपा ने घाट का सर्वे कराया है। नपा ने राजघाट तट पर 1500 स्क्वेयर फीट का 30 लाख की लागत से चबूतरा और सीढ़ियां बनाने की तैयारी की है।
नर्मदा तट पर कर्मकांड के लिए स्थान मिलेगा। सीढ़ियाें से बुजर्गों को सुविधा होगी। बारिश में भी लोग नीचे नर्मदा तट तक पहुंच पाएंगे, दुर्घटनाओं की आशंका नहीं रहेगी, देर शाम भी लोग घाट तक जा पाएंगे।