अभि तैराकी का था शौकीन सुबह 10.30 हुई घटना
होशंगाबाद | नर्मदा की गोद में अटखेलियां करने वाला, तैराकी का शौकीन अभि सोलंकी को गुरुवार को नदी के गहरे पानी में डूब गया। रोज तैराकी सीखने के लिए अभि सोलंकी अपने पापा गोविंद सिंह सोलंकी (6) नर्मदा नदी जाता था। लेकिन समय को कुछ ओर ही मंजूर था, गुरुवार को अभी अपने नाना बीएस तोमर के साथ नर्मदा नहाने के लिए गया था। लेकिन नर्मदा नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना सुबह 10.30 से 11 बजे के बीच हुई। रसूलिया के हनुमान नगर निवासी अभी सोलंकी 6 की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। अभी सोलंकी अपने नाना बीएस तोमर और परिवार अन्य सदस्यों के साथ गुरूवार को सुबह 10 बजे नर्मदा नदी के हर्बल पार्क घाट पर स्नान करने आए थे। नाना बीएस तोमर ने बताया कि सभी कार से घाट पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही कार घाट पहुंची तो बच्चे उतरकर घाट पर पहुंच गए और सबसे पहले स्नान करने लगे। उन्होंने बताया कि अभी के साथ उसका बड़ा भाई अर्पित 11 और रौनक 10 भी था। लेकिन सिर्फ अर्पित सोलंकी ही तैरना जानता था। किसी को तैरना नहीं आता था। तीनों बच्चे में नहाते समय अभी ने अचानक गोता खाया, जिसे अर्पित ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह घबरा गया।