होशंगाबाद| जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर और वॉर्ड वॉय के साथ मारपीट व गाली गलौज सहित अस्पताल में तोड़फोड़ करने के मामले में गुरुवार को न्यायाधीश अभिनव जैन ने तीन आरोपी होशंगाबाद निवासी अस्सू पठान, नरेश जाटव और अब्दुल नाजिम को एक साल के कारावास की सजा सुनाई। मीडिया सेल प्रभारी प्रमोद सिंह पटेल ने बताया घटना 22 अप्रैल 2013 की है। आरोपी अस्सू और अब्दुल बाईक से गिरकर घायल साथी नरेश जाटव को अस्पताल लाए थे। उन्होंने ओपीडी की पर्ची नहीं बनवाई और ड्यूटी डॉ. बीके आरख, वार्ड वॉय अंकित बिलथरे और रितेश टांक के साथ गाली गालौज कर ड्रेसिंग रूम की खिड़कियों में लगे कांच की तोड़फोड कर दी थी। आरोपियों पर कोतवाली में केस दर्ज किया था। पैरबी जिला अभियोजन अधिकारी अरुणा कापसे ने की। तीनों आरोपियों को एक साल कैद और पांच-पांच सौ रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।