पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • होशंगाबाद| नेशनल हाईवे 69 पर औबेदुल्लागंज से इटारसी तक बनने वाले

होशंगाबाद| नेशनल हाईवे-69 पर औबेदुल्लागंज से इटारसी तक बनने वाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| नेशनल हाईवे-69 पर औबेदुल्लागंज से इटारसी तक बनने वाले फोरलेन के लिए अवैध पुल बनाकर चोरी-छिपे मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। इस पुल से भोपाल सहित सीहोर जिले से अवैध मिट्टी सप्लाई हो रही है। एनकेसी कंपनी और एनएचएआई का दावा है कि मिट्टी का खनन नियमों के अनुसार किया जा रहा है। जबकि बुदनी में किसी को परमिशन नहीं दी और होशंगाबाद में केवल एक किसान के खेत से ही मिट्टी निकालने की परमिशन ली गई है। इसके बाद एक दर्जन किसानों के खेत से मिट्टी निकाली जा रही है। एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमएल पुर्विया ने बताया मजदूरों के आने जाने के लिए नर्मदा पर पुल का निर्माण किया गया है फोरलेन बनाने वाली कंपनी एनकेसी मिट्टी के परिवहन और उत्खनन की बात से इंकार कर रही है।

खबरें और भी हैं...